Home देश Arrest : भरतपुर के घना में जंगली सूअर का शिकार करते 3...

Arrest : भरतपुर के घना में जंगली सूअर का शिकार करते 3 शिकारी गिरफ्तार

0
hunter

भरतपुर. वन विभाग ने केवलादेव पक्षी उद्यान यानी घना से मंगलवार रात 3 शिकारियों को गिरफ्तार किया है। शिकारी केवलादेव नेशनल पार्क के अंदर जंगली सुअर का शिकार कर रहे थे। जैसे ही वन विभाग की टीम को फायर की आवाज सुनाई दी तो, टीम मौके पर पहुंची और, तीनों शिकारियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

वन विभाग के रेंजर परमिंदर सिंह ने बताया कि वन विभाग की टीम केवलादेव नेशनल पार्क के पीछे के हिस्से में रामनगर और अघापुर वन क्षेत्र के आसपास गश्त कर रही थी। इस दौरान वन विभाग की टीम को फायरिंग की आवाज सुनाई दी। वन विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। जहां से तीन शिकारियों को पकड़ लिया।

शिकारियों ने जंगली सुअर मारने के लिए उस पर फायर किया था लेकिन, जंगली सुअर के गोली नहीं लगी। तीनों शिकारियों के बाद एक बुलेट और एक स्प्लेंडर बाइक थी। जिसे जब्त कर उनकी तलाशी ली तो, उनके पास से 1 टोपीदार बंदूक, 1 धारदार चाकू, 6 लोहे की गोली, 60 छर्रे मिले जिन्हें जब्त कर लिया गया और तीनों शिकारियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

पूछताछ में शिकारियों ने बताया कि, उनके नाम सतीश, विजेंद्र निवासी आजाद नगर थाना चिकसाना और सुखबीर निवासी नसवारिया अघापुर है। तीनों शिकारियों को वन विभाग ने आज कोर्ट में पेश किया। जिसके बाद उन्हें। जेल भेज दिया गया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version