Congress : भंवर का रामगढ़ से सरकार को चेलेंज, 10 महीने में एक काम गिना दे और वोट ले ले

रामगढ़ उप चुनाव में आर्यन खान कांग्रेस के प्रत्याशी, पूर्व केन्द्रीय मंत्री जितेन्द्र सिंह बोले-प्रदेश में न शासन चल रहा और न ही प्रशासन

- Advertisement -
- Advertisement -

Alwar. राजस्थान के अलवर जिले में रामगढ़ विधानसभा सीट से विधानसभा उप चुनाव को लेकर रामगढ़ मे ही कांग्रेस (Congress) की जिला स्तरीय मीटिंग हुई। बैठक में मुख्य रूप से कांग्रेस ने आर्यन खान को अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व केन्द्रीय मंत्री जितेन्द्र सिंह ने भाजपा और केन्द्र सरकार पर निशाना साधा।

उन्होने कहा कि भाजपा धर्म बिरादरी के नाम पर चुनाव लड़ती है। जितेन्द्र सिंह ने सरकार को ओपन चेलेंज दिया और कहा कि सरकार 10 महीने में कोई एक काम गिना दे और वोट ले ले। हम 100 चीज गिना सकते हैं, जो जनकल्याणकारी थी, जिन्हें भाजपा सरकार ने बंद कर दिया। जनता के अंदर नाराजगी है। जो माहौल रामगढ़ में है वही पूरे प्रदेश में है। मंत्री काम करने में सक्षम नहीं है और अफसरशाही चल रही है।

नरेन्द्र मोदी और केन्द्र के मंत्री बड़े बडे वादे कर गए, अब जनता ठगा सा महसूस कर रही है। न शासन चल रहा है और न ही प्रशासन। अगर ये अब राजस्थान में चुनाव करा लें तो सिंगल डिजिट में सिमट जाएंगे। पूर्व केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि रामगढ़ सहित राजस्थान की सातों विधानसभा सीटों पर कांग्रेस पार्टी पूरे दमखम के साथ चुनाव लड़ने को तैयार है।
उन्होंने कहा कि राजस्थान की जनता पर्ची वाली सरकार के 10 माह के कार्यकाल में ही त्रस्त हो चुकी है जिसका जवाब इस उपचुनाव में उन्हें दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनता के जनमत से विश्वासघात कर बनी भाजपा सरकार का काउंटडाउन शुरू हो गया है।

नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि नफरत और जातिवाद का जहर घोलने वाली भाजपा इस उप चुनाव में क्लीन बोल्ड होगी। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में कमजोर हुई भाजपा के कोई भी हथकंडे अब राजस्थान में नहीं चलेंगे।
उन्होंने कहा कि जुमले की दुकान अब बंद होने वाली है और मोहब्बत की दुकान का उदय उपचुनाव के माध्यम से राजस्थान में विकास की नई इबारत लिखेगा।उन्होंने कहा कि राजस्थान प्रदेश के मुख्यमंत्री ही नहीं बल्कि उनके मंत्री भी अपने आप को असहाय महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अमीर और गरीब के दोहरे मापदंड अपनाने वाली सरकार का दिवालिया निकलना निश्चित है।
उन्होंने कहा कि परिवर्तन के इस संकल्प में भाजपा का विनाश निश्चित है।उन्होंने कहा कि बदलाव के नारे की गूंज में कांग्रेस की जीत साफ सुनाई दे रही है।

कांग्रेस प्रत्याशी आर्यन खान ने कहा कि जो विजन जुबेर खान यानी उनके पिता ने दिया है उसी पर चलेंगे और काम करेंगे। यह चुनाव उन्हें श्रद्धांजलि देने का है। कांग्रेस पार्टी उस पर काम करेगी। चुनाव जुबेर खान के नाम पर है। क्योंकि पिछली बार उन्हीं के नाम पर ही वोट पड़ा था इसलिए चुनाव उनके नाम पर ही लड़ा जाएगा।मुबारिकपुर नगर पालिका को सरकार ने कैंसल कर दिया है। सरकार शहर को गांव बनाना चाह रही है, ऐसा मैसेज जनता को दे रही है। सरकार के गलत निर्णयों को हम विधानसभा में उठाएंगे। जुबेर खान ने गौशालाओ के पैसे दिए थे उन कार्यों को कराएंगे। सड़कों के अधूरे काम कराएंगे।

इस दौरान जिला अध्यक्ष योगेश मिश्रा जुबेर आर्यन खान,रमेश खंडेलवाल, जसवंत सिंह गुर्जर, भजनलाल जाटव, धर्मेन्द्र राठौड़, रोहित बोहरा, रूपेंद्र सिंह कुन्नर, विकास चौधरी, ललित यादव, दीपचंद खैरिया सहित पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

- Advertisement -

Latest news

- Advertisement -
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version