Home देश Hariyana : नए सीएम नायब सैनी का शपथ ग्रहण समारोह 17 को,...

Hariyana : नए सीएम नायब सैनी का शपथ ग्रहण समारोह 17 को, तैयारी शुरू

0

चंडीगढ़. हरियाणा में नए मुख्यमंत्री नायब सैनी का शपथग्रहण समारोह 17 अक्टूबर को होगा। समारोह की तारीख तीसरी बार बदली गई है। पंचकूला के परेड ग्राउंड में होगा शपथ ग्रहण समारोह पंचकूला के सेक्टर 5 स्थित परेड ग्राउंड में होगा। यहां तैयारियां चल रही हैं। मंच बनाया जा रहा है। सड़कों की सफाई हो रही है। करीब 10 हजार कुर्सियां लगाई जा रही हैं।

11 अक्टूबर की शाम को केंद्रीय नेतृत्व ने कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को दिल्ली बुलाया था। यहां सैनी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। जहां देर रात तक बैठक हुई, जिसमें शपथ ग्रहण समारोह और सैनी मंत्रिमंडल पर चर्चा हुई। शनिवार को सैनी वापस हरियाणा आ गए।

समारोह में नायब सैनी के साथ विपुल गोयल, महीपाल ढांडा, कृष्ण बेदी, कृष्णलाल पंवार, रणबीर गंगवा, सुनील सांगवान, बिमला चौधरी, लक्ष्मण यादव, अरविंद शर्मा, श्याम सिंह राणा शपथ ले सकते हैं।

इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा अमित शाह और राजनाथ सिंह समेत कई केंद्रीय मंत्री और भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version