Sariska : सरिस्का में चलाया सफाई अभियान, छात्र-छात्राओं को कराया वन भ्रमण

- Advertisement -
- Advertisement -

अलवर. सरिस्का वन प​रिवार एवं राजस्थान बाघ संरक्षण फाउंडेशन की ओर से बाघ परियोजना सरिस्का (Sariska) में गांधी जयंती पर बुधवार को रैली निकाली गई। साथ ही छात्र-छात्राओं और टीचर्स की ओर से सरिस्का के बूढ़ा हनुमान जी से सदर गेट तक रोड के दोनों साइड सफाई अभियान में कचरा जैसे पॉलीथीन, पाउच, प्लास्टिक, बोतलों को एकत्र किया गया।

थानागाजी के आदर्श विद्या मंदिर एवं  एमडीए के छात्र-छात्राओं ने सरिस्का स्टाफ के साथ खेल मैदान से पेट्रोल पंप तक रैली निकाली। इसके बाद छात्र-छात्राओं को वन भ्रमण कराया गया।  इस दौरान वन संरक्षक एवं क्षेत्र निदेशक संग्राम सिंह कटियार, उप वन संरक्षक अभिमन्यु सहारण और सरिस्का के वन कर्मी मौजूद रहे।

- Advertisement -

Latest news

- Advertisement -
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version