मुंबई. पुलिस ने बुधवार को बॉलीवुड एक्टर गोविंदा (60) से अस्पताल में उनके पैर में गोली (Fire) लगने के मामले को लेकर पूछताछ की। पुलिस ने गलती से गोली लगने की बात दोहराई है। गोविंदा 1 अक्टूबर को पैर में गोली लगने से घायल हो गए थे।
उन्होंने कहा था कि वे रिवॉल्वर अलमारी में रख रहे थे, तभी गोली चल गई। गोविंदा के पैर का ऑपरेशन कर गोली निकाल ली गई है। वे मुंबई के क्रिटी केयर अस्पताल में भर्ती हैं।
जुहू पुलिस ने जब उनसे सवाल किए तो गोविंदा ने गोली के मिसफायर होने की बात दोहराई। एक्टर ने पुलिस को बताया कि रिवॉल्वर 20 साल पुरानी है। घटना मंगलवार सुबह करीब 4.45 बजे की है। पुलिस गोविंदा के बयान से संतुष्ट नहीं है और जल्द ही उनसे दोबारा पूछताछ करेगी। पुलिस ने गोविंदा की बेटी टीना आहूजा के भी बयान दर्ज किए हैं।
सुनीता बोलीं- गोविंदा को नॉर्मल वॉर्ड में शिफ्ट करेंगे
सुनीता आहूजा ने गोविंदा का हालचाल बताते हुए कहा, ‘सर की तबीयत अभी ठीक है। अभी उनको नॉर्मल वॉर्ड में एडमिट करेंगे। तबीयत कल से बहुत बेहतर है। मेरे खयाल से जल्द ही डिस्चार्ज भी कर देंगे। सब के आशीर्वाद से वे एकदम ठीक हो गए हैं। हर जगह पूजा-प्रार्थना चल रही है।
कोलकाता रवाना होने वाले थे गोविंदा
के मैनेजर शशि सिन्हा ने बताया है कि वे एक प्रोग्राम के लिए कोलकाता जा रहे थे। 6 बजे की फ्लाइट थी। अलमारी में रिवॉल्वर रखते हुए मिस फायर हुआ और उनके घुटने के नीचे गोली लग गई। उन्हें तुरंत अंधेरी के अस्पताल ले जाया गया। गोली निकाल ली गई है। उनकी हालत खतरे से बाहर है। घबराने की कोई बात नहीं है।
” मैं आप सबके आशीर्वाद से ठीक हूं। गलती से गोली चल गई थी, जिसे ऑपरेशन करके निकाल लिया गया है। डॉक्टरों और आप सभी को प्रार्थनाओं के लिए धन्यवाद देता हूं।” -गोविंदा