Alwar. अलवर जिले की रामगढ़ विधानसभा सीट से उपचुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी सुखवंत सिंह ने गुरुवार को नामांकन भरा। इस दौरान उनके साथ केन्द्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव, वन मंत्री संजय शर्मा, विधायक महंत बालकनाथ, भाजपा नेता जय आहूजा व पूर्व मंत्री हेमसिंह भड़ाना साथ रहे।
इस दौरान मीडिया से बात करते हुए केन्द्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव ने कहा कि मोदी के निर्देशन में विकास कार्यों ने जो गति पकड़ी है। उन्हें गांव के अंतिम छोर तक पहुंचाने के लिए हम एक टीम के रूप में लड़ रहे हैं। विधानसभा उप चुनाव के बाद रामगढ़ में जल जीवन मिशन में घोटाला हुआ था।
कानून व्यवस्था की िस्थति लचर हुई थी। लोकसभा में वोट मांगे तो कहा था कि रामगढ़ को विकास के साथ जोड़ेंगे। गोविंदगढ़ और रामगढ़ में ट्रेन रुकी। डंपिंग यार्ड का कचरे पर कार्रवाई शुरू हुई। 50 गांवों में सड़कें बनवाने का कार्य किया। पार्टी एकजुट होकर चुनाव लड़ रही है।
वन मंत्री संजय शर्मा ने कहा कि रामगढ़ क जनता सुशासन और विकास चाहती है। प्रदेश सरकार और केन्द्र सरकार ने जो योजनाएं बनाई हैं उन्हें लागू कराने का काम केन्द्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव जुटे हैं। जय आहूजा सारथी बनकर सुखवंत सिंह के साथ चल रहे हैं। ये जोड़ी विजय दिलाएगी।
विधायक महंत बालकनाथ ने कहा कि लव जिहाद, ओएलएक्स से लूट पर अब आने वाले समय में विराम लगेगा। सभी लोगों की सुरक्षा की गारंटी देने वाली सरकार बनेगी। हमें देश को अखंड ओर एकजुट रखना है। जैसे आजादी की लड़ाई के लिए लड़े अब देश के विकास और समृद्धशाली बनाने के लिए लड़ेंगे।
भाजपा प्रत्याशी सुखवंत सिंह ने कहा कि पहले भी हम दोनों बार त्रिकोणीय संघर्ष में फंसकर जीत के नजदीक पहुंचे। इस बार शीर्ष नेतृत्व हमारे साथ है। पार्टी और कार्यकर्ता एकजुट होकर कमल को िखलाएंगे।
ReplyForward |