spot_img
Thursday, July 10, 2025
spot_img

Ayurveda Article-1 : स्वस्थ दीर्घायु जीवन के लिए आओ आयुर्वेद को जानें

- Advertisement -spot_imgspot_img
- Advertisement -spot_imgspot_img

Ayurveda Article-1 ;

जीवन का उद्देश्य
मनुष्य जीवन का उद्देश्य है पुरुषार्थों की प्राप्ति करना, हमारे शास्त्रों में 4 पुरुषार्थ कहे गए है -धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष। इन 4 पुरुषार्थ की प्राप्ति के मूल में आयु/जीवन/ आरोग्य को कहा गया है।

आयु/जीवन/आरोग्य की प्राप्ति के लिए क्या करें-

||आयु: कामायमानेन धर्मार्थ सुखसाधनम् । आयुर्वेदोपदेशेषु विधेय: परमादर: ||

(अष्टांग ह्रदयम् सूत्रस्थान 1/2)

धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष-इन चार पुरूषार्थ की प्राप्ति के साधन आयु/जीवन/आरोग्य की इच्छा रखने वाले मानव मात्र को आयुर्वेद (आयु के वेद अर्थात जीवन शास्त्र ) में दिए गए उपदेशों के प्रति अत्यंत आदर-भाव रखना चाहिए।

आयुर्वेद क्या है ?

आयु + वेद = आयुर्वेद
अर्थात आयु के ज्ञान का विज्ञान ही आयुर्वेद है।

आयुर्वेद का उद्देश्य क्या है ?

स्वस्थस्य स्वास्थ्य रक्षणं आतुरस्य विकार प्रशमनं च!

अर्थात स्वस्थ व्यक्ति के स्वास्थ्य की रक्षा करना एवं रोगी को रोगमुक्त करना, ये आयुर्वेद के प्रमुख उद्देश्य हैं।

स्वस्थ व्यक्ति किसे कहेंगे ?

महर्षि सुश्रुत ने स्वस्थ व्यक्ति की परिभाषा में लिखा है।

“समदोषः समाग्निश्च समधातु मलःक्रियाः।प्रसन्नात्मेन्द्रियमनः स्वस्थइतिअभिधीयते”॥
(सुश्रुत संहिता सूत्रस्थान १५/१०)

अर्थात स्वस्थ व्यक्ति वह है- जिसमें दोष, अग्नि, धातु तथा मल क्रिया सम अवस्था में हो तथा जिसकी आत्मा, इन्द्रियां, मन प्रसन्न अवस्था में हो।

(विश्व स्वास्थ्य संगठन ने 60 के दशक में स्वास्थ्य की परिभाषा को आयुर्वेद के इस सूत्र के आधार पर पुनः परिभाषित करते हुए मानसिक,आध्यात्मिक स्वास्थ्य के पहलुओं को शामिल किया।)

आयुर्वेद के प्रथम उद्देश्य अनुसार-” स्वस्थ व्यक्ति के स्वास्थ्य की रक्षा के लिए” आयुर्वेद स्वस्थ्वृत में अनेक सिद्धांत बताए हैं, जिसमें दिनचर्या , ऋतुचर्या, रात्रिचर्या, योग, सदवृत इत्यादि नियम बताये हैं, जिन्हें अपनाकर प्रायः हम अपने आपको स्वस्थ रख सकते है। स्वस्थवृत , सदवृत, व्यक्ति -विशेष की प्रकृति एवं आहार- विहार की परिकल्पना करके शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक स्वास्थ्य को सुनिश्चित किया जा सकता है।

आने वाले दिनों में आयुर्वेद स्वस्थवृत के इन्ही जीवन उपयोगी सिद्धांतो को आपके समक्ष रखने का प्रयास हम करेंगे, आशा है आपके स्वस्थ- दीर्घायु जीवन के लिए यह उपयोगी सिद्ध होगा।

डॉ. पवन सिंह शेखावत
आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी
जिला आयुर्वेद चिकित्सालय
बुद्ध विहार, अलवर।
संपर्क-9667851624

- Advertisement -spot_imgspot_img

Latest news

- Advertisement -spot_img

Related news

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here